कहरा: जमीनी विवाद में हुई मारपीट में तीन महिलाएं जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती, घटना काशनगर ओपी क्षेत्र के फतेहपुर की
Kahara, Saharsa | Feb 24, 2024 घटना काशनगर ओपी क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। जहां जमीन को लेकर हुये विवाद में पड़ोसियों ने अपने अन्य साथियों के साथ रड से मारकर तीनों महिलाओं को जख्मी कर दिया। जिसे तत्काल स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है।