भिवानी: थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने दहेज के मामले में दर्ज अभियोग में 05 साल से फरार चल रहे उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाना बवानी खेड़ा के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने दहेज के मामले में दर्ज अभियोग में 05 साल से फरार चल रहे एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कमल पुत्र सतपाल निवासी मोहन नगर, बहादुरगढ़, जिला झज्जर के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया।