भिवानी: सफाई उपकरण उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा मांगपत्र
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को भिवानी के डीएमसी को मांगपत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।