भिवानी: जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को देसी गाय की ख़रीद पर दी जा रही है सब्सिडी : डीसी नरेश नरवाल
डीसी नरेश नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खेती में जोखिमों को कम करने व खेती को जहर मुक्त बनाने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की अनुदान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना का लाभ लेने वाले किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम नि:शुल्क दिए जाएंगे।