भिवानी: गांव चांग में हांसी से भरकर मेवात लेकर जा रहा था तीन गोवंश पुलिस व गोरक्षकों ने दबोचा
हांसी से छोटी हाथी टैम्पो में तीन गोवंशों को मेवात लेकर जाया जा रहा था, जिसे गांव चांग में पुलिस और गोरक्षकों की टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हरियाणा गो सर्वंधक एक्ट व पशु क्रुरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जिस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी।