भिवानी: तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले नागरिक भी 1500 रुपए प्रीमियम से ले सकते हैं 'आयुष्मान भारत चिरायु योजना' का लाभ : डीसी
डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए चिरायु योजना हरियाणा के नाम से शुरू की गई है। जिसकी सहायता से गरीब परिवार के लोग पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के तहत कम से कम 1500 बीमारियों का इलाज मुफ्त किया जाता है।