भिवानी: गांव बामला के निकट सड़क हादसे में घायल ने छह दिन बाद तोड़ा पीजीआइ में दम, पुलिस ने किया मामला दर्ज
खरक कलां चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव रिवाड़ीखेड़ा निवासी मोहित ने बताया कि दो फरवरी को उसके चाचा का लड़का यशवंत और योगेश अपनी बाइक पर गांव बामला जा रहे थे। योगेश बाइक चला रहा था, जबकि उसके चाचा का लड़का यशवंत पीछे बैठा था। जब जब वे गांव बामला के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोपित गाड़ी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।