औरैया: एमा सेंगनपुर में तालाब पर कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया
अयाना थाना क्षेत्र के ऐमा सेंगनपुर में गांव के बाहर स्थित चकरानी पोखर कुमार गड़ा राजस्व प्रजापति समाज के लोगों को बर्तन बनाने के लिए संरक्षित है। इस तालाब के किनारे गांव के कयूम खान का खेत पड़ता है। रविवार को कयूम खान खेत में मिट्टी से भराई करवा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत एसडीएम निखिल राजपूत