गुना नगर: चिंताहरण: एबी रोड पर तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा टकराया, हादसे में दो घायल, एक की हालत नाज़ुक
गुना के एबी रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ई-रिक्शा सवार दूर जा गिरे और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान दीपक यादव और कल्लू भाई के रूप में हुई है। घटना के बाद 20 मिनट तक एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर लोगों में भारी आक्रोश रहा।