रामगढ़ पचवारा: पीपली पातलवास में पत्थर डालकर रास्ता बंद करने का मामला आया सामने, 2 लोगों को पुलिस ने शांति भंग में किया गिरफ्तार
शनिवार को गंगा सहाय व रामकिशन मीणा पीपली पातलवास को सड़क मार्ग पर पत्थर डालकर रास्ता बंद करने के चलते पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार किया है। जिन्हें राहुवास तहसीलदार विनोद कुमार मीणा के समक्ष पेश किया गया। थाना अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि यह लोग अवैध तरीके से सड़क मार्ग पर पत्थर डालकर रास्ते को बंद कर दिया था। समझाने पर दबंगाई कर रहे थे।