आगरा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, पुष्पांजलि अस्पताल में कराया गया भर्ती
अचानक तबीयत बिगड़ने पर जगतगुरु रामभद्राचार्य को आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने रामभद्राचार्य के चेकअप कराए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि जगतगुरु को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पूरे मामले की जानकारी डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने दी है।