लोहरदगा: उपायुक्त ने नए समाहरणालय के निर्माणाधीन भवन का किया औचक निरीक्षण
लोहरदगा। जिले के उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार को नए समाहरणालय के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन के सभी तल्लों में बन रहे विभिन्न कार्यालय के कमरों, परिसर, हॉल आदि का निरीक्षण किया और कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।