लोहरदगा: राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बाबा दुःखन शाह के मजार पर की चादरपोशी
राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सोमवार की देर रात हजरत बाबा दुखन शाह के मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा झारखंड और पूरे देश के लिए अमन, चैन और शांति की दुआ मांगी। मौके पर राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि अशोक यादव, जबारुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।