लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में आज सोमवार को कृषि व संबंधित विभागों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।
उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज सोमवार को कृषि व संबंधित विभागों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित भूमि सत्यापन के लंबित अभिलेखों को सभी अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सत्यापन का कार्य पूर्ण किये जाने का निदेश दिया गया।