महवा: महुआ के सरकारी विद्यालय में सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक
Mahwa, Dausa | Dec 12, 2025 महुआ के राजकीय टीकाराम पालीवाल विद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक किया गया।अभियान को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे थाने के सुरेंद्र कुमार ने विद्यालय में पहुंचकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनकी पालना करने की शपथ दिलाई और कहा की यातायात नियमों की पालना करना हमारा धर्म है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।