पूरनपुर: पजावा में घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला, पति गंभीर रूप से घायल
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पजावा में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुलशन पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी सुखलाल और मित्रपाल धारदार हथियार व लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति सुनील कुमार पर चाकू से सिर और पीठ पर वार कर दिया,