तारानगर: तारानगर में ₹80 लाख की लागत से ड्रेनेज का नवीनीकरण कार्य पूरा, वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का होगा स्थायी समाधान
तारानगर नगरपालिका क्षेत्र के आथुणा मोहल्ला स्थित दो नंबर ड्रेनेज का लगभग 80 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण पूरा हो गया है। भाजपा नेता राकेश जांगिड ने बुधवार को कार्य का अवलोकन कर संतोष जताया। विद्यालय, गौशाला व मु य बाजार मार्ग से जुड़े इस ड्रेनेज में वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव हो जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता और घरों में पानी घुस जाता था।