पड़वा: झाड़फूंक ओर भभूत के फेर में फंसा परिवार, अज्ञात बीमारी से पलामू में 10 दिन में एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
Padwa, Palamu | Jun 29, 2026 पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में अज्ञात बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की मध्यरात्रि के बाद रांची के रिम्स में इलाजरत कुलदीप महतो के करीब 20 वर्षीय पुत्र नकुल महतो की भी मौत हो गई। इसके साथ ही एक ही परिवार में इस रहस्यमयी बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। फिलहाल परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य लाखो उर्फ लाखी देव