नवाबगंज: शहाबपुर की मोबाइल दुकान से 90 हजार नकद और फोन चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी; पहले भी हुई थी चोरी
बाराबंकी के शहाबपुर चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोर दुकान से 90 हजार रुपये नकद और बड़ी संख्या में नए-पुराने मोबाइल फोन चुरा ले गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।यह दुकान कस्बा शहाबपुर निवासी मोहम्मद रकीब पुत्र मोहम्मद शफीक की है। मोहम्मद रकीब ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे।