खरगोन शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल कसारावद रोड पर सेंट्रल लाइटिंग और डिवाइडर निर्माण का काम पिछले पांच वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बावजूद परियोजना पूरी नहीं हो सकी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।