मंझनपुर: उखैया खास स्थित रियाज इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा की जानकारी दी गई
महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत रियाज इंटर कॉलेज उखैया खास, करारी में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, किशोरी स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए।