सोहागपुर: यातायात पुलिस ने चलाया विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान, दस्तावेजों की हो रही जांच
शहडोल यातायात थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने मंगलवार को लगभग 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में चल रहे स्कूल बस,वैन एवं अन्य वाहन की जांच लगातार किए जा रहे है और दस्तावेज की जांच भी की जा रही है,यातायात थाना प्रभारी ने बताया है कि दस्तावेज नहीं होने पर वैधानिक कार्यवाही वाहन चालको के विरुद्ध की जा रही।