🙏 जय जगन्नाथ 🙏
आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ अररिया!
रविवार को जिला मुख्यालय में जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई यह यात्रा पूरे शहर में भक्ति की लहर ले आई।
ISKCON अररिया के संरक्षक कमल माधव प्रभु के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पूर्णिया की कीर्तन मंडली और मृदंग की गूंज ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, रंगोली और "जय जगन्नाथ" के जयकारों से पूरा अररिया गूंज उठा।
रथ यात्रा बस स्टैंड, एडीबी चौक, चांदनी चौक होते हुए रानीगंज रोड पर संपन्न हुई। अंत में सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आप भी इस पावन अवसर की झलकियां देखें और कमेंट में लिखें - *जय जगन्नाथ* 🚩
#Araria #JagannathRathYatra
#JagannathRathYatra2026 #NavBihar24 #ArariaNews
#ArariaRathYatra #JayJagannath
#ISKCONAraria
#BiharNews
#BhagwanJagannath
#RathYatraAraria
#SanatanDharma
#Bhakti
#ArariaUpdates
Araria, Araria | Jul 19, 2026