बिल्हौर: बिल्हौर में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए बीआरडी इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार शाम 5 बजे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राहुल सोनकर बच्चा ने फीता काटकर की।