अकबरपुर: डॉक्टर से लूटपाट और मारपीट मामले का खुलासा, बिहारशरीफ से चार आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल बरामद
नेमदारगंज थाना क्षेत्र में चिकित्सक के साथ हुई लूटपाट और मारपीट मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने शनिवार को 4:00 बजे बताया कि मामले में पुलिस ने बिहारशरीफ में छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए दोनों मोबाइल