हनुमानगढ़: करणीसर सहजीपुरा गांव में अवैध पाइपलाइन को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सीएम को भेजी शिकायत
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव करणीसर सहजीपुरा में सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए इस पाइपलाइन को अवैध बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सोपा। ग्रामीणों ने इस पाइपलाइन के माध्यम से अवैध भूजल दोहन का आरोप लगाया।