मंझनपुर: नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने वाला डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, सर्विलांस की मदद से पुलिस को मिली सफलता
नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की मदद से आरोपी को दबोचते हुए न्यायालय भेज दिया। 23 जनवरी 2025 को करारी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री और उसकी सहेली को आरोपी अभिषेक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।