बोलबा: बोलबा लेटाबेड़ा गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया
Bolba, Simdega | Jun 2, 2026 बोलबा लेटाबेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सुरेश प्रधान नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में तंग आकर मंगलवार की शाम 7:00 बजे घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने बिगड़ी तबीयत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है ,जहां पर उसकी इलाज चल रही है। बताया किसी बात को लेकर नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।