मेरठ: लोहिया नगर में कमेटी के पैसे के विवाद में युवकों को गोली मारी, 12 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Meerut, Meerut | Sep 23, 2026 मेरठ के लोहिया नगर में कमेटी के रुपयों के लेनदेन को लेकर युवको गोली मारने के मामले में 12 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गोली लगने से घायल हारून का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार ने फरार आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पलायन के पोस्टर लेकर अधिकारियों से सुरक्षा और गिरफ्तारी की गुहार लगाई।