सीतापुर: महमूदाबाद इलाके में लेखपाल द्वारा किसान की जमीन में दूसरे की जमीन निकालने पर किसान ने खाया जहरीला पदार्थ
जनपद के महमूदाबाद इलाके के रुदाइनपुर गांव में लेखपाल के द्वारा किसान की जमीन पर दूसरे की जमीन निकाल देने पर परेशान होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा किसान को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।