बेरो: बेड़ो प्रखंड के नरकोपी के मकुंदा में दो दिवसीय मंडा पूजा का लोटन सेवा से शुभारंभ
Bero, Ranchi | May 29, 2024 नरकोपी मकुंदा गांव में शिव मंडा पूजा समिति सह त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में वार्षिक मंडा पूजा समारोह धार्मिक अनुष्ठान लोटन सेवा के साथ शुरू हो गया। जिसमें पुरुष भोक्ता और महिला सोगताईन ने भाग लिया। लोटन सेवा के तहत शिवभक्तों ने नंगे बदन तपती जमीन पर लोटकर अपनी भक्ति व आस्था का परिचय दिया।