बेरो: प्रखंड क्षेत्र के नरकोपी के मकुंदा में झुलन के साथ मंडा पूजा का हुआ समापन
Bero, Ranchi | May 30, 2024 नरकोपी के मकुंदा गांव में शिव मंडा पूजा समिति सह त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में वार्षिक मंडा पूजा समारोह धार्मिक अनुष्ठान झुलन के साथ सम्पन्न हो गया। जिसमें पुरुष भोक्ता और महिला सोगताईन ने भाग लिया। वहीं धार्मिक अनुष्ठान पुजारी नारायण गिरी और पाट भोक्ता संतोष लोहरा की अगुवाई में किया गया।