मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर में गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में दोपहर 2:00 बजे भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में चुनावी तैयारी की समीक्षा करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में गोरखपुर सदर, बांसगांव और संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र की तैयारी पर चर्चा होगी।