गोरखपुर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान, 868 वाहनों का किया गया चालान
यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने वालों 14 वाहनों, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 34 वाहनों, मोडीफाइड साइलेंसर लगाने वालों व नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 868 वाहनों का चालान किया गया। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।