हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का मेगा एक्शन! एक रात में 30 टीमों की रेड, 28 फरार आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं से जुड़े अपराध और पोक्सो मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर 30 टीमों और 107 पुलिसकर्मियों ने देर रात छापेमारी कर 28 फरार आरोपी व वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने साफ किया कि ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और लोगों से सूचना देने की अपील की है।