रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी के 4 वांछित अभियुक्तों और एक को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
Raebareli, Raebareli | Apr 18, 2026
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा,थानाक्षेत्र से चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें 1 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।सभी गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को,थाना कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले पर,कोतवाली शिव शंकर सिंह ने बताया है। अभियुक्त कोतवाली नगर के रहने वाले है।