इटावा: नगला राधे गांव में मिट्टी का पिलर गिरने से मिस्त्री की हुई मौत
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 नगला राधे गांव में बुधवार दोपहर कार्य करते समय मिट्टी का पिलर गिरने से मिस्त्री गिरेन्द्र की दबकर मौत हो गई। दरअसल नगला राधे गांव में ही नींव भरने के कार्य को करते समय मिट्टी का पिलर गिर गया जिसमें दबकर मिस्त्री गिरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।