इटावा: बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़े जहरखुरानी के शिकार भांजे को मामा ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पर्स व मोबाइल चोरी
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 फरीदाबाद से इटावा के लिए रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्री नगला सुमेर निवासी, रवि पुत्र मनोज कुमार सफर के दौरान जहरखुरानी का शिकार हो गए,और जहरखुरानों ने उनसे बेहोसी की हालत में मोबाइल व पर्स लूट लिया।सूचना मिलते ही बस स्टैंड पहुंचे उनके मामा अनिल ने उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार शुरू कर सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।