इटावा: पैरामेडिकल तिराहे के पास से एक अभियुक्त तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 सोशल मीडिया पर असलहे के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में सैफई पुलिस ने पैरामेडिकल तिराहे से युवक मंजीत कुमार को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि असलहे के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में युवक को पकड़ा गया है। दूसरे युवक सचिन मौर्य की तलाश जारी है।