सिमडेगा: बोलबा कुंदुरमुंडा गांव में 23 वर्षीय युवती को सांप ने काटा, इलाज के दौरान रास्ते में हुई मौत
बोलबा कुंदुरमुंडा गांव की 23 वर्षीय युवती को बीती देर रात जहरीले सांप ने काट लिया ।इधर सांप काटने के बाद परिजनों ने जब इसकी जानकारी हुई तब उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया, लेकिन शनिवार की सुबह 7:00 बजे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी, पिता ने बताया कि वह घर में सोई थी इसी दौरान सांप ने काटा।