देवीपुर: देवघर: नावाडीह आरओबी पर कल दोपहर 4 बजे से छोटे वाहनों का परिचालन होगा शुरू: उपायुक्त
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने आज 6 मई 2026 को नावाडीह आरओबी के कार्यो का निरीक्षण किया। यह जानकारी आज बुधवार रात 8:30 बजे सूचना भवन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने आरओबी के ऊपर समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने का निर्देश दिया, ताकि रात्रि में यात्रियों को आवागमन में क