बरबीघा: शिक्षा विभाग ने बरबीघा के सभी निजी विद्यालयों को यू डायस पर स्कूल का संपूर्ण व्यौरा लोड करने का निर्देश दिया गया है.
जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक के प्रोफाइल भी शामिल हो. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ने सभी निजी विद्यालयों को दो दिनों के अंदर इस कार्य को संपन्न कर लेने का निर्देश दिया है.इसके बाद ऐसा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.