बलिया: पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी पर उनकी सेना के बलिया जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार की रात 8 बजे के आसपास पत्रकारों को एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि देश में वर्तमान में अब तक की सबसे डरपोक सरकार है जो सच सुनना नहीं चाहती।