नगर: नगर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध शराब बेचने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बृज नगर थाना अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ द्वारा अवैध शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर पुलिस अलग अलग जगहों से कार्यवाही कर दो आरोपी गिरफ्तार किए।आरोपी सत्यप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश जाटव को गिरफ्तार कर पांच लीटर शराब जप्त की।वही आरोपी कैलाश चंद पुत्र बिदूराम जाटव को गिरफ्तार कर पांच लीटर शराब जप्त की।