पामगढ़: राहौद के संतला तालाब में मिला नर कंकाल, पहचान की पुष्टि के लिए होगी डीएनए जांच
जांजगीर-चांपा जिले पामगढ़ विकास खंड के राहौद स्थित संतला तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पहचान के अनुसार कंकाल शिव कुमार यादव का बताया जा रहा है, जो पिछले 364 दिनों से लापता था। परिजनों ने घटनास्थल पर पेड़ से बंधे मिले गमछे के आधार पर पहचान की। पुलिस को कंकाल कई हिस्सों में बिखरा मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।