बदायूं: कुलचौरा गांव के निकट पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Apr 18, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के आसपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आतिफ पुत्र विदरीश कोर्ट में चल रहे मुकदमे की नकल लेने शुक्रवार को बदायूं कचहरी आया था। परिजनों के मुताबिक वह वकील से मिलने के नकले लेकर जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों ने थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कुलचौरा गांव के निकट उसे घेरकर गोली मार दी।