कन्नौज: हरदोई मोड़ के पास ऑटो डिवाइडर से टकराने पर एक सवारी हुई घायल, घायल का जिला अस्पताल में कराया गया उपचार
हरदोई मोड़ के पास में ऑटो के डिवाइडर में टकराने से ऑटो में सवार एक सवारी के घायल होने का मामला सामने आया। घायल हुए युवक ने बताया कि वह कन्नौज से मानीमऊ अपने गांव जा रहा था। तभी हरदोई मोड़ के पास ऑटो डिवाइडर से टकरा गई। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया।