कन्नौज: कलेक्ट्रेट सभागार में एएमएफ बूथों की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक, ज़िलाधिकारी शुभ्रांत कुमार ने दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में ए0एम0एफ0 बूथो की तैयारियो के संबंध में बैठक हुई। जिला अधिकारी ने निर्देश देते हुये कहा कि जनपद में 13 मई 2024 को चुनाव सम्पन्न होने हैं। मतदान केन्द्रो में 11, 12 और 13 मई 2024 को बारात का ठहराव न किया जाये। डीएम ने कहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मूलभूत सुविधाओं को समय से दुरुस्त किया जाए। मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर।