बरवाडीह: बेतला में राशन वितरण में लापरवाही, महीनों से अनाज न मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
प्रखंड के बेतला पंचायत में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत के दर्जनों कार्डधारकों ने आरोप लगाया है कि अप्रैल माह का राशन उठाव होने के बावजूद अब तक उन्हें अनाज नहीं मिला है। राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण डीलर और एमओ कार्यालय का लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं।