रामपुर: पुरैना गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
Rampur, Rampur | Jul 2, 2025 पुरैना गांव के पास चलती ट्रेन से एक युवक नीचे गिर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार की दोपहर 12:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी को फोन किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। मोर्चरी में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी जांच में जुटी है।